गाज़ीपुर के कटरिया गांव का देर रात्रि एडीजी व डीआईजी ने किया दौड़ा
गाज़ीपुर: डीआईजी वैभव कृष्ण व एडीजी पीयूष मोर्डिया देर रात्रि लगभग बारह बजे करंडा थाना क्षेत्र के कटरियां गांव में पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तु स्थित का निरीक्षण व संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि निशा शर्मा की मौत के बाद कटरियां गांव हाई प्रोफाइल बना हुआ है। सपा प्रतिनिधि मंडल व ग्रामीणों में हुए पत्थर बाजी के बाद गांव की राजनीति प्रदेश स्तर तक पहुंच गई है। सपा प्रतिनिधि मंडल पर विधायक सहित 46 नामजद व दो सौ अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हूं। विधायकों पर दर्ज मुकदमे के बाद अखिलेश यादव का 29 अप्रैल को कटरिया आने का प्रोटोकॉल शुक्रवार के दिन आया। पूर्व सीएम के आने की सूचना शोसल मीडिया पर तरह तरह की बयानबाजी से ट्रोल हो रहा है।
सियासी व क्षेत्रीय स्थित देखते हुए मंडल और जिले के प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मूड में आ गए है।
देर रात्रि आला अधिकारियों के आना और स्थलीय निरीक्षण करना, मामले की संवेदनशीलता को दर्शा रहा है। दोनों अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को परसु कर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने का कार्य किया जाएगा। सभी दोषियों को सख्त सजा दिलवाई जाएगी। पथराव में शामिल दस आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। लोंगो से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील किया।




