संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन पर सिपाही का क्षत-विक्षत शव मिला 

संदिग्ध हालत में रेलवे लाइन पर सिपाही का क्षत-विक्षत शव मिला 


प्रयागराज : हंडिया कोतवाली में तैनात सिपाही अमरनाथ यादव का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। 42 वर्षीय अमरनाथ यादव गाजीपुर जिले के शादियाबाद क्षेत्र के चुरावनपुर गांव के रहने वाले थे। वह शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे बाइक से झूंसी के लिए निकले थे। जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी संगीता ने रात 10:30 बजे उन्हें फोन किया, कोई जवाब न मिला। इस पर परेशान होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर तक तलाश करती रही लेकिन पता नहीं चला। सुबह पांच बजे हंडिया के पास स्थित बजहा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर सिपाही अमरनाथ यादव का शव पड़ा मिला। हंडिया इंस्पेक्टर अनूप सरोज ने बताया कि उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाबत पुलिस जांच कर रही है।