समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसा: इकलौते बेटे राहुल की मौत, 

समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसा: इकलौते बेटे राहुल की मौत, 

 

खानपुर। शनिवार की सुबह नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने उचौरी गांव के एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। उचौरी निवासी राहुल यादव (28) पुत्र निहोरी यादव की कार पलटने से दर्दनाक मौत हो गई।राहुल मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का सहारा थे। घर की जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाए, मां-बाप के सपनों को पूरा करने में लगे राहुल कुछ दिन पहले ही अपनी शादी के लिए लड़की देखने गांव आए थे। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगी।
परिजनों के अनुसार, टिकट न मिलने के कारण राहुल कार से ही मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान समृद्धि हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।राहुल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप बेसुध हैं, जिनका इकलौता सहारा हमेशा के लिए छिन गया। गांव में भी शोक की लहर है, हर आंख नम है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे को याद कर सन्न है।परिजनों ने बताया कि राहुल का शव आज शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। पूरे गांव में गमगीन माहौल है और हर कोई इस होनहार युवक को नम आंखों से अंतिम विदाई देने का इंतजार कर रहा है।ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करे।