मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम की मूर्ति क्षतिग्रस्त किया

मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम की मूर्ति क्षतिग्रस्त किया

 मरदह।  मरदह के जागोपुर गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर बीती रात्री में अराजक तत्वो ने भगवान श्रीराम की संगमरमर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।भगवान श्रीराम की मूर्ति तोड़ने की सूचना पर सुबह  श्रद्धालुओं में आक्रोश वयाप्त हो गया। मंदिर की दान पेटिका निकाल कर बाहर खेत मे फेक दिया गया था। सुबह घटना की सूचना पर मौके पहुँची मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने  कहा कि अराजक तत्वो को चिन्हित कर पुलिस कार्यवाही करेगी। मंदिर में श्री राम ,जानकी, हनुमान जी की तीन मूर्तियों में से भगवान श्री राम की मूर्ति अराजक तत्वो ने क्षतिग्रस्त की है। दूसरी घटना में  जागोपुर गांव में सिवान में स्थित जितेन्द्र विश्वकर्मा के घर मे सेध काटकर घुसे चोरों ने वर्तन,आभूषण,गेंहु,साइकिल एवं लकड़ी का काम करने वाले हथियार सहित हजारों रुपये का सामानं चोरी कर लिया। गृहस्वामी को चोरी की जानकारी सुबह हुई