भांजी की शादी का कार्ड बांटने निकला युवक की सड़क हादसे में मौत,एक घायल

भांजी की शादी का कार्ड बांटने निकला युवक की सड़क हादसे में मौत,एक घायल


जखनियां  कोतवाली भुड़कुड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर मदरा चान्दपार में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुर मदरा की बनवासी बस्ती निवासी सनोज वनवासी (27) पुत्र राजदेव वनवासी अपनी भांजी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से सादात गए थे वहां से अपने जीजा धर्मेंद्र वनवासी पुत्र मुराहू वनवासी निवासी ग्राम डोरा को साथ लेकर चंदौली, मिर्जापुर और चुनार होते हुए वापस घर लौट रहे थे कि बीती रात करीब 12 बजे चौबेपुर बाजार से लगभग 200 मीटर पहले बहादुरपुर मोड़ के पास उनकी अपाचे मोटरसाइकिल को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि सनोज वनवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र वनवासी गंभीर रूप से घायल हो गया 
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी भेजवाया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी
परिजनों के अनुसार, सनोज वनवासी अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी दो बहनें हैं भांजी की शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं और वह उसी सिलसिले में निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे
हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गांव में शोक का माहौल बना हुआ है