दो पाटीदारों की मारपीट में बीज बचावकरने गए तीन भाइयों को मारपीट कर किया घायल

दो पाटीदारों की मारपीट में बीज बचावकरने गए तीन भाइयों को मारपीट कर किया घायल

सैदपुर : थाना क्षेत्र के पिपनार गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पट्टीदारों के बीच शुरू हुई मारपीट ने अचानक उग्र रूप ले लिया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे तीसरे पक्ष के लोगों को भी मनबढ़ों ने निशाना बना लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें तीनों सगे भाई घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया।
गांव निवासी आदर्श यादव को उसके ही पट्टीदार किसी पुराने विवाद को लेकर मार रहे थे। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे सूबेदार यादव के पुत्र 25 वर्षीय अजय यादव, 28 वर्षीय संजीत यादव और 32 वर्षीय अजीत यादव ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तीनों भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।मारपीट में अजीत यादव और संजीत यादव के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान हो गए, जबकि अजय यादव के हाथ में गंभीर चोट बताई जा रही है। घटना के बाद घायल अवस्था में सभी लोग थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। हालांकि अपराह्न साढ़े 4.3 बजे समाचार लिखे जाने तक घायलों द्वारा थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी और उनका इलाज जारी था। इस बाबत कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने कहा की तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।.