पटरी किनारे झाड़ी में मिली युवक की छत विक्षत लाश

पटरी किनारे झाड़ी में मिली  युवक की  छत विक्षत लाश

गहमर।  रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 80 सी के पास पटरी किनारे झाड़ी में एक युवक की लाश बुरी तरह से छत विक्षत हालात में मिली, जिसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने ग़ाज़ीपुर मर्चरी हाउस भेजा।   स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन के पूरब डाउन लाइन पर गेट संख्या 80 सी के पूरब पोल संख्या 680/10 के पास झाड़ी में लगभग 40 वर्षीय एक युवक की रविवार को क्षत-विक्षत स्थिति में लाश मिली। स्टेशन से मेमो मिलने पर गहमर पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के लोगो से उक्त युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं होने पर आवश्यक करवायी के उपरांत शव को ग़ाज़ीपुर मर्चरी हाउस भेजा। उक्त युवक नीले रंग का टी शर्ट और ग्रे रंग का पैंट पहने है।