दो डंफर की टक्कर में एक ड्राइवर घायल,घंटों लगा जाम
पतार। मिर्जापुर से बलिया को पत्थर लेकर जा रहा डंपर दुबिहां मोड़ के पास दुसरे डंपर से जा टकराया इस टक्कर में डंपर चालक सूरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हटाने में घंटे का समय लग गया जिससे वहां काफी जाम लग रहा। रविवार को पत्थर लाद कर डंपर मिर्जापुर से बलिया को जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड़ पर पहुंचा सामने चल रहे डंपर के आगे एक जानवर आ जाने से आगे चल रहे हैं डंपर कि चालक ने एकाएक ब्रेक मार दिया। पिछे चल रहे डंपर चालक सूरज यादव अभी कुछ समझ पाता तब तक उसका डंपर आगे चल रहे डंपर से जा टकराया। इस दुर्घटना में डंपर चालक सूरज यादव के डंपर का अगला हिस्सा टकराने के बाद दब गया। डंपर में दबाने से सूरज यादव के कमर के पास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को डंपर से निकलकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त डंपर सड़क पर ही कई घंटे खड़ा रहा जिसकी वजह से वहां पर जाम लग गया। कड़ी चिलचिलाती धूप में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। घंटो मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त डंपर को सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।




