सर्पदंश से अधेड की गई जान 

सर्पदंश से अधेड की गई जान 

सादात। थाना क्षेत्र के ग्राम बिजहरी निवासी 58 वर्षीय मूलचंद चौहान पुत्र स्व. सरजू चौहान की रविवार की शाम सर्पदंश से जान चली गई। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों के अनुसार उन्हें सांप के काटने के बाद आजमगढ़ पीजीआई ले जाया जा रहा था, इसी दरम्यान रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।