चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करता हुआ दीवान गिरकर हुआ घायल

चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करता हुआ दीवान गिरकर हुआ घायल

खानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन औड़िहार में दोपहर के समय दिल्ली की तरफ जा रही लिच्छवी ट्रेन से हुई दुर्घटना में 52 वर्षीय दयाशंकर यादव का हाथ कलाई के पास से कट गया।पीड़ित नगरा थाना बलिया में दीवान के पद पर तैनात हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन पर उनकी भी ड्यूटी लगाई गई है।वह ग्राम सभा खेतनपुर, चौबेपुर के रहने वाले हैं।जैसे ही ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर पहुंची है। वह धीमी गति देखकर उतरने का प्रयास करने लगे। इसी बीच फिसल गए और प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच के स्पेस में नीचे जा गिरे उनका हाथ ट्रेन की जद में आकर कलाई के पास से कट गया। तुरंत यात्रियों ने चेन पुलिंग किया और उसकी जान बचाई गई।जीआरपी की मदद से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां घायल का इलाज चल रहा है। जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।