शाम छह बजे के बाद से बिजली की आंख मिचौली शुरू
खानपुर। क्षेत्र के स्थानीय फाइटर सहित रामपुर मौधा,सौना फीडर से जुड़े क्षेत्रों के लगभग 12000 उपभोक्ता विगत कई दिनों से भीषण गर्मी में जलालत झेल रहे हैं। शाम छह बजे के बाद से बिजली की आंख मिचौली शुरू हो रही है जो रात लगभग 12 बजे तक जारी रहती है। हर 10 मिनट पर दो से तीन मिनट के लिए बिजली कटती हैं और फिर ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरणों के जलने का खतरा बढ़ गया है। जिले में इस समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।लोगों की रात तो आती है। की नींद पूरी नहीं हो पा रही ऐसे में बेतहाशा बिजली की कटौती लोगों को बेहाल कर रखा है। सबसे खराब स्थिति सौना और मौधा फीडर की है। यहां से जुड़े क्षेत्रों में दिन के समय जो कटौती हो रही है वह तो हो ही रही है, वहीं शाम होते ही विभाग का खेला शुरू हो जाता है। शाम छह बजे से हर 10 मिनट पर बिजली की कटती है और दो मिनट बाद फिर आ जाती है। यह क्रम में आधी रात 12 बजे तक चलता रहता है।
इसके कारण लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। भीषण गर्मी में जैसे ही लोगों को नींद लगती है वैसेही बिजली गुल हो जाती है।
जिनके पास संसाधन हैं वह तो अपनी व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन जिनके पास व्यवस्था नहीं है उनकी आधी रात करवट बदलते हुए गुजर रही है।




