खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली के नेतृत्व मे शुरू सोन्हुली ग्राम मे फार्मर रजीस्ट्री

खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली के नेतृत्व मे शुरू  सोन्हुली ग्राम मे   फार्मर रजीस्ट्री

देवकली  । शासन मंशा के अनुरूप सोन्हुली ग्राम मे फार्मर रजीस्ट्री की शुरूआत खण्ड विकास अधिकारी जमालूदीन अली के नेतृत्व मे किया गया।इस अवसर पर श्री अली ने कहा सभी किसानों को  फार्मर रजीस्ट्री कराना अनिवार्य हॆ।एक  ही आई डी से सभी सुविधाएं मिलेगी जो खतॊनी व आधार से लिंक होगी।इसके जरिए PM किसान सम्मान निधि के ₹6000, खाद-बीज की सब्सिडी, फसल बीमा और आपदा राहत का पैसा सीधे खाते में आएगा।फार्मर ID बनने से किसानों को बार-बार e-KYC और खतौनी दिखाने के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। KCC के तहत 2 लाख तक का लोन भी बिना दस्तावेज उसी दिन मिल सकेगा। यूपी सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों ने रजिस्ट्री नहीं कराई, उन्हें PM किसान, सब्सिडी और राशन का लाभ नहीं मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंसूर आलम, प्रतिनिधि आजम अली पंचायत सहायक पंकज पटेल,  इन्द्रसेन यादव ,अब्दुल्ल, रामकिशुन, मु०  आजाद खान , निशा मौर्या ,मु० अलीम, महकनी, रेहाना बेगम , सलीम, शंभूनाथ ,कौशिल्या, राधिका  आदि लोगो का किया गया।