बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता- प्रत्यूष त्रिपाठी
सैदपुर। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रत्यूष त्रिपाठी ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र-छात्रा में खुशबू यादव 87%, प्रतिभा यादव 78.4% हाई स्कूल के टॉपर छात्र-छात्रा में आर्यन प्रजापति 93.83%. मयंक मोदनवाल 92.36 प्रतिशत. शशांक विश्वकर्मा 90%. तमन्ना बानो सत्तादी 87. 6%. खुशी यादव 86.9% विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पाण्डेय ने उनको माला पहनाकर उनका सम्मान किया । प्रधानाचार्य प्रत्यूष त्रिपाठी ने सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता; यह निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण से ही प्राप्त की जा सकती है"।
उन्होंने कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी निराश न होने की सलाह दी और उन्हें दोगुने उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। , साथ ही सभी बच्चों को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दीं।




