महिलाओं व बच्चों के लिए त्वरित सहायता केंद्र का हुआ उद्घाटन
खानपुर। सीएचसी सैदपुर में उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने वन स्टाफ सेंटर यूनिट टू का उद्घाटन किया। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक मजबूत पहला माना जा रहा है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं, संकटग्रस्त महिलाएं एवं बच्चे यहां चिकित्सकीय सहायता,कानूनी सहायता,आश्रय, तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 181, 1090, 1098 नंबर पर डायल करके यह सहायता तत्काल प्राप्त की जा सकती हैं।महिलाओं बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सहायता पहुंचना बहुत ही जरूरी होता है।ताकि महिलाओं व बच्चों से संबंधित मामलों को समय से हल किया जा सके। यूपी जिला अधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर के वन स्टाफ सेंटर यूनिट टू का उद्घाटन किया गया है ताकि उन्हें त्वरित रूप से सहायता प्राप्त हो सके। हम जल्द ही इसके लिए अलग से जमीन तलाश रहे हैं और वहां पर इस केंद्र की पूरी व्यवस्थाएं स्थापित कर दी जाएगी। इस मौके पर आरुषि सिंह, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, डीपीओ संतोष कुमार सोनी, हेल्पलाइन परामर्शदाता गौरव वर्मा, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।




