रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर एक की मौत
सैदपुर : थाना क्षेत्र के डहन गाँव में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसमें बाइक सवार दोनों दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों क़ो सैदपुर सीएचसी ले जाया गया। जहाँ से दोनों क़ो वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही देर रात एक की मौत हो गई।
बता दे की 58 वर्षीय किसान लल्लन बिंद पुत्र स्व. रामसूरत निवासी कुरई, भीखापुर, नंदगंज अपने पत्नी 55 वर्षीय रमावती देवी के साथ बाइक से बीते शाम रमरेपुर निवासी रिश्तेदार के बेटे की शादी मे सम्मलित होने के लींए जा रहे थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के डहन गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक क़ो टक्कर मारते हुए फरार हो गया। उक्त दुर्घटना मे बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उक्त घटना में लल्लन के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि रमावती देवी के सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। लेकिन देर रात आखिरकार लल्लन बिंद ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। वही हादसे की खबर मिलते ही जहां शादी का माहौल था, वहां शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियों सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण खेती के सहारे होता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




