मिट्टी ले जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पे पलट।
सैदपुर : नगर से सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर मंगलवार सुबह मिट्टी ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटरी पे पलट गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान वह आंशिक रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय रोड पर कोई अन्य वाहन नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
बता दे की नगर से सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन जाने वाले रोड पर किसी मकान का निर्माण कार्य हो रहा था। जिसमे ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराया जा रहा था। वही मंगलवार तड़के सुबह के वक्त एक ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर जा रहा था, की ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर रोड के साइड स्थित पटरी पे पलट गया। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वही इस बिच चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वही ट्रैक्टर पलटने के बाद मिट्टी सारा रोड पर फ़ैल गया। वही इस दौरान ट्रैक्टर का इंजन उखड़कर ऊपर की ओर उठ गया और वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर क़ो सीधा कर मिट्टी क़ो किनारे किया गया।




