जनगणना के प्रथम चरण का प्रशिक्षण नगर पंचायत सैदपुर के लिए सकुशल संपन्न

जनगणना  के प्रथम चरण का प्रशिक्षण नगर पंचायत सैदपुर के लिए सकुशल संपन्न

कमलेश प्रजापति

सैदपुर । प्रथम चरण की जनगणना में मकानों की गणना होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान परिसर, भवन, जनगणना मकान, सामान्य परिवार, संस्थागत परिवार, बेघर परिवार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल रूप में होगी। इस बार स्व गणना का भी प्रावधान किया गया है। 

7 मई से स्व गणना शुरू होगी । इसके बाद 22 मई से 20 जून के बीच प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न होगा।

सैदपुर नगर पंचायत के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण बहुत ही सराहनीय एवं शानदार रहा है। सभी प्रशिक्षु कर्तव्यनिष्ठा और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त किए।

प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिवस पर सभी प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की शपथ दिलायी गई।

सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गई इस आशा के साथ कि अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में जाकर इसी सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य करेंगे, 

प्रशिक्षण का कार्य फील्ड प्रशिक्षक द्वय कौशल कुमार और कमलेश प्रजापति के द्वारा सम्पन्न हुआ।