गांव पहुंचते ही होगा जोरदार स्वागत, बेटी की सफलता पर उत्साह चरम पर
खानपुर । मौधा नसीरपुर की बेटी नेहा यादव की शानदार सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी प्रशिक्षण में टॉपर बनने और लखनऊ में सम्मानित होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में उत्साह बढ़ गया है।ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांव पहुंचते ही नेहा यादव का जोरदार स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग अपनी बेटी के सम्मान में भव्य अभिनंदन की योजना बना रहे हैं।नेहा यादव ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।




