इंटरनेट रुक-रुक कर चलने से उपभोक्ता परेशान

इंटरनेट रुक-रुक कर चलने से उपभोक्ता परेशान

 

खानपुर।सिधौना और आसपास के क्षेत्रों में जिओ टेलीकॉम कंपनी का 5जी इंटरनेट पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर चलने की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क की अस्थिरता के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इंटरनेट कभी तेज चलता है तो कभी पूरी तरह बंद हो जाता है। दोपहर और शाम के समय ज्यादा समस्या रहती है। इस वजह से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल पेमेंट, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और जरूरी ईमेल भेजने जैसे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इंटरनेट की खराब स्थिति के चलते ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में भी दिक्कत आ रही है, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जिओ ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई है।