नसीरपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान, गांव में खुशी की लहर

नसीरपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान, गांव में खुशी की लहर

 

खानपुर।नसीरपुर में इन दिनों खुशी और उत्साह का माहौल है। गांव की बेटियों नेहा यादव और अंशिका ने अपनी उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी प्रशिक्षण में टॉपर बनकर बड़ी सफलता हासिल की है। राजधानी लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड समारोह में योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया।

वहीं दूसरी ओर गांव की बेटी अंशिका के गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मौधा गेट पर राजा सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद स्वागत जुलूस जगदीश नगर चौराहा होते हुए बाबा कीनाराम वैष्णव स्थल नायकडीह पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन किया गया।
इसके बाद अंशिका अपने घर नसीरपुर पहुंचीं, जहां ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में जयकारों और उत्साह का माहौल बना रहा।इस अवसर पर रत्नेश दूबे, शिशुपाल यादव, तेज़बहादुर सिंह, बनारसी यादव, परमानंद यादव उर्फ मुन्ना, प्रेमनाथ राम, अभिषेक राजभर, प्रमोद यादव, प्रभात जायसवाल, अश्वनी, छोटेलाल, संतलाल, रामवतार, देवेंद्र, बीरेंद्र, मदन मौर्य, विनीत सिंह तथा चंद्रसेन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि नसीरपुर की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा गांव की गलियों से निकलकर प्रदेश और देश स्तर तक पहुंच सकती है। उनकी सफलता पर पूरे गांव को गर्व है।