सोशल मीडिया पर फोटो डालकर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सोशल मीडिया पर फोटो डालकर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


दिलदारनगर : सेवराई तहसील क्षेत्र के खजुरी गांव में एक महिला को सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।  खजुरी निवासी सहनाजी खातून, पत्नी अफजल खां, ने आरोप लगाया है कि उनके भाई अकबर खान और भाभी सायका परवीन उन्हें फोन पर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनकी फोटो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत में बताया गया कि बीते 2 अप्रैल 2026 को भी उन्हें फोन पर धमकाकर दबाव बनाने की कोशिश की गई। सहनाजी खातून ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को तत्काल बंद कराया जाए, ताकि वह और उनका परिवार सुरक्षित रह सके।
इस मामले पर थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।