जनगणना संबंधी समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी
सैदपुर (गाजीपुर): अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सैदपुर की उप जिलाधिकारी (SDM) श्रीमती ज्योति चौरसिया से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शिक्षण कार्य और विभागीय दायित्वों के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल हो रहा है। उप जिलाधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा ताकि कार्य सुचारू रूप से चल सके। इस अवसर पर बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री श्री अरुण कुमार पांडे, श्री पुनीत कांत त्रिपाठी, विवेकानंद पांडे और अन्य कई शिक्षक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




