बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सिधौना में उत्सव का माहौल
खानपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद सिधौना गांव में लोगों ने खुशी जाहिर की। सोमवार को सिद्धनाथ महादेव धाम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। लोगों ने पटाखे जलाए, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और दयाशंकर मिश्र दयालु के समर्थन में जमकर नारे लगाए।बंगाल में भाजपा की जीत पर आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास,भाजपा की नीतियों और सनातन मूल्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस परिणाम को लेकर उत्साह है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है। जश्न के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, प्रेम शंकर मिश्रा शिवाजी मिश्रा पंकज मिश्रा विशाल मिश्रा अखिलेश मिश्रा करुणा शंकर मिश्रा पीयूष मिश्रा उपेंद्रनाथ मिश्रा व पार्टी पदाधिकारी के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




