भीषण आंधी के साथ आई बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में बिजली गुल

भीषण आंधी के साथ आई बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में बिजली गुल

सैदपुर (गाजीपुर): क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक आए तेज आंधी और तूफान ने जहां एक ओर भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।आंधी से जगह-जगह गिरे पोल और पेड़तेज हवाओं के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने की सूचना है।   सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक विद्युत पोल अचानक टूटकर बीच सड़क पर लटक गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना या जनहानि नहीं हुई। अंधेरे में डूबा क्षेत्र, मरम्मत कार्य जारीआंधी के बाद से ही पूरे नगर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।   विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आंधी से लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है।इस मामले में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि:"विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुट गई हैं। टूटे हुए पोल और क्षतिग्रस्त तारों को ठीक किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाए।"रात होने के कारण मरम्मत कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बिजली वापस आ जाएगी। फिलहाल, उमस और बिजली न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।