नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, परिजनों ने थाने में दी तहरीर
दिलदारनगर (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनौलिया गांव से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनौलिया निवासी रंजू देवी (पत्नी संजीत कुमार राम) ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री, सुमन कुमारी, बीते 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11 बजे से लापता है। नामजद आरोपी पर आरोपपरिजनों का आरोप है कि रेवतीपुर निवासी योगेश यादव (पुत्र श्याम बिहारी यादव) उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। घटना के बाद से ही परिवार के सदस्य अपने स्तर पर काफी खोजबीन कर चुके हैं, लेकिन किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।पुलिस से न्याय की गुहारकाफी तलाश के बाद जब किशोरी नहीं मिली, तो हताश होकर परिजनों ने दिलदारनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में प्रार्थिनी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




