शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुसहर बस्ती में घर-घर पहुंचे शिक्षक

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मुसहर बस्ती में घर-घर पहुंचे शिक्षक

देवकली (गाजीपुर): जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव के मार्गदर्शन में शिक्षा के प्रसार हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, महीचा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह ने आदिवासी/मुसहर बस्ती का दौरा किया।  प्रधानाध्यापक ने घर-घर जाकर 10 बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया।  उन्होंने अभिभावकों से सीधा संवाद किया और उनसे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आह्वान किया। अभियान के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि चाहे लड़का हो या लड़की, कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।