सिधौना बाजार में 11 मई को होगा राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
खानपुर। वीर बलिदानी सैनिकों की धरती गाजीपुर के प्रवेश द्वार सिधौना बाजार में 11 मई 2026 दिन सोमवार को भव्य राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन एवं आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मौजूद रहेंगे।आयोजक उपेंद्र मिश्रा की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति के रंग में सजाया जा रहा है तथा राष्ट्रीय एकता और वीर जवानों के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।




