9 महीने 2 दिन में 495 किमी दंडवत यात्रा कर औड़िहार पहुंचे बिहार के कृष्णा, लोगों ने किया स्वागत
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
खानपुर। भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बिहार के सुल्तानगंज से दंडवत यात्रा पर निकले कृष्णा अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ औड़िहार पहुंचे। करीब 9 महीने 2 दिन में 495 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके कृष्णा की आस्था और भक्ति को देखकर लोग भावुक हो उठे।कृष्णा ने बताया कि वह उज्जैन महाकाल के दर्शन का संकल्प लेकर निकले हैं और दंडवत करते हुए यात्रा पूरी कर रहे हैं। कठिन रास्तों और मौसम की परेशानियों के बावजूद उनका हौसला और श्रद्धा लगातार बनी हुई है।औड़िहार पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेता नितेश सिंह भोनू ने परिवार का स्वागत किया। उन्होंने कृष्णा और उनके परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि उज्जैन महाकाल तक की यात्रा में कहीं भी किसी प्रकार की समस्या होने पर पूरी सहायता की जाएगी।इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी कृष्णा की भक्ति और संकल्प की सराहना की। दंडवत यात्रा कर रहे परिवार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही और महाकाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।




