चंदवक मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का अभाव, यात्री परेशान
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
नपुर। खानपुर से चंदवक के बीच रोडवेज बस सेवा न होने से क्षेत्रीय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, इलाज, शिक्षा, नौकरी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं, लेकिन परिवहन निगम की बसें नहीं चलने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।वर्तमान में इस रूट पर निजी वाहनों और सीमित साधनों के सहारे यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय यात्रियों की भीड़ अधिक होने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार सीट न मिलने पर यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर-चंदवक मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद रोडवेज बस सेवा शुरू न होना लोगों की समस्या को और बढ़ा रहा है। खासकर छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है।यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सुरक्षित व सुलभ यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सके।




