पर्णकुटी में पर्यटन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
रानू पाण्डेय की रिपोर्ट
खानपुर। क्षेत्र के गौरी गांव स्थित पर्णकुटी परिसर में सोमवार को प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने विधि विधान से भूमि पूजन कर पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह भी साथ रहे। आवास विकास परिषद के जेई सचिन वर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 61 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 16×8.5 वर्ग मीटर का हाल, शौचालय 5 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल, 10 पोल लाइट, 5 बेंच तथा 202 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि विकास कार्यों से पर्णकुटी परिसर की सुंदरता बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान रामतेज पांडेय, अरुण जी महराज,प्रधान राकेश मिश्र, अनिमेष मिश्र, करुणा शंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र,रणविजय चौबे, वेद त्रिपाठी, राजू पाठक अभिषेक यादव,प्रेमशंकर सिंह,डॉ सुधीर त्रिपाठी,पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।




