छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने की पन्द्रह लाख के आभूषण चोरी,गृहस्वामी को मारपीट कर किया अचेत

छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने की पन्द्रह लाख के आभूषण चोरी,गृहस्वामी को मारपीट कर किया अचेत


मरदह । 
बिरनो थाना के खरगपुर गांव में बीती रात्रि में छत के रास्ते उपेन्द्र राजभर के घर मे घुसे चोरों ने  बैग समेत पन्द्रह लाख के आभूषण चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के दौरान चोरों को पकड़ने का प्रयास करने पर उपेन्द्र राजभर को  चोरों ने मारपीट कर घायल कर आभुषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपेन्द्र राजभर ने बताया कि देर रात्री में चोरों की आहट पाकर उनकी नींद खुली तो चोर बैग लेकर छत की सीढ़ी के तरफ भाग रहे थे।उस दौरान चोरों  ने छत से चोरी किया बैग गली में गिराकर गली में कूद कर बैग लेकर भागने लगे। बैग लेकर भाग रहे मुँह बांधे दो चोरों को उन्होंने दौड़ाकर बैग छीनने का प्रयास किया तो चोरों ने उन्हें मारपीट कर अचेत कर भाग गए। ग्रामीणों ने चोरों की तलाश की लेकिन तब तक आभूषणों सहित बैग लेकर अंधेरे में भाग निकले।उपेन्द्र राजभर ने बताया कि रात्रि में लाइट कटने पर उनकी विवाहिता बहन सुषमा राजभर छत पर जाकर सो रही थी कमरे में घुसे चोर उसका कमरे में रखा आभूषणों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में पन्द्रह लाख के लगभग के आभूषण थे। उपेन्द्र राजभर ने चोरी की घटना का प्रार्थना पत्र बिरनो थाने में दिया है। इस बाबत पूछने पर सीओ कासिमाबाद उज्ज्वल राजर्षि ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।