ऊचौरी बाजार में सपा विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

ऊचौरी बाजार में सपा विधायक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ऊचौरी बाजार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमनिया विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई।प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला मंत्री संतोष चौहान ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि प्रदेश और देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करने वाली है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति मर्यादित भाषा का प्रयोग होना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी टिप्पणियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। इस दौरान बाजार में कुछ देर तक नारेबाजी भी हुई और कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अचल सिंह, तरुण सिंह, रमेश चौहान, राजेश चौहान, टुन्नू चौहान, तारा चौहान, राकेश चौहान, अवधेश चौहान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।