विद्युत सब स्टेशन पर कर्मचारियों संग मारपीट और तोड़फोड़, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विद्युत सब स्टेशन पर कर्मचारियों संग मारपीट और तोड़फोड़, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सैदपुर ।  सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 33/11 केवी उपकेंद्र भीमापार में बीती रात कुछ मनबढ़ों ने जमकर उत्पाद मचाया। आरोपियों पर विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, कार्यालय में तोड़फोड़ करने और जातिसूचक गालियां देते हुए जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  भीमापार उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) इंदल राम ने सैदपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ मनबढ़ों ने भीमापार विद्युत सब स्टेशन पर आकर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने न सिर्फ सरकारी कार्यालय में तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर जेई पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जेई का हाथ टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पीड़ित कर्मचारियों को जातिसूचक गालियां भी दीं।  इस हिंसक घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया। घटना के विरोध में विद्युत वितरण खंड तृतीय के सभी कर्मचारी और जेई एकजुट होकर सैदपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जेई की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मारपीट में घायल हुए कर्मचारियों और जेई को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।  स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमापार के गौरा गाँव में बीती रात तेज हवा चल रही थी। इस दौरान अचानक एलटी (लो टेंशन) लाइन का तार टूटकर एक मड़ई पर गिर गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।