कलयुगी मां ने माता की गरिमा को किया कलंकित

कलयुगी मां ने माता की गरिमा को  किया कलंकित

अशोक कुशवाहा

सैदपुर : रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में एक बार फिर कलयुगी मां ने माता की गरिमा को कलंकित करने का काम किया है। रामपुर मांझा गाँव स्थित झाड़ी में करीब 6 से 7 माह के अविकसित बालक का भ्रूण फेंका हुआ मिला। भ्रूण के हाथ-पैर, चेहरा आदि पूर्ण रूप से विकसित नहीं हुए थे, इस बीच किसी कलयुगी मां ने लोकलाज के भय से अविकसित भ्रूण को झाड़ियों में फेंक दिया। उसका शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद लावारिस शवों के वारिस कहे जाने वाले जिले के प्रमुख समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने शव को मर्चरी रखवाया।
रामपुर मांझा स्थित एक झाड़ी के पास से सुबह गुजरने के दौरान लोगों की नजर वहां मंडरा रहे कुत्ते पर पड़ी तो अंदर देखा कि वहां एक करीब 6 से 7 माह के अविकसित भ्रूण का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। ये देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल भीड़ जुट गई व पुलिस भी पहुंच गई। इधर सूचना के बाद मौके पर लावारिसों के वारिस के नाम से विख्यात समाजसेवी वीरेंद्र सिंह पहुंचे और कांस्टेबल जयकुमार यादव के साथ भ्रूण को उठाया और उसे मर्चरी पहुंचाया। मंगलवार की सुबह 11 बजे समाजसेवी ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसका जलप्रवाह किया जाएगा। वहीं पूरे क्षेत्र में लोग अजन्मे भ्रूण को जबरदस्ती प्रसव कराने व झाड़ियों में झोड़कर मारने वाली कलयुगी मां को कोस रहे थे।