10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर धावकों ने की प्रमोद यादव से मुलाकात, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

10 किलोमीटर दौड़ पूरी कर धावकों ने की प्रमोद यादव से मुलाकात, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

रानू पाण्डेय की रिपोर्ट

खानपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के बाद पहुंचे धावक गोपी राजभर एवं विवेक यादव ने युवा समाजसेवी प्रमोद यादव से मुलाकात की। इस दौरान नसीरपुर से शुरू कर हरिहरपुर गांव पहुंचने पर दोनों धावकों का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।युवा समाजसेवी प्रमोद यादव ने कहा कि गांव के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गोपी राजभर और विवेक यादव ने अपनी मेहनत व अनुशासन से युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव, शशिकांत कनौजिया, संतोष यादव, कौशलेंद्र, कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकें।