कोतवाली क्षेत्र के जमानिया करंडा गंगा पुल तिराहा के पास से पत्नी को छत से नीचे फेंकने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल भेज 

कोतवाली क्षेत्र के जमानिया करंडा गंगा पुल तिराहा के पास से पत्नी को छत से नीचे फेंकने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज जेल भेज 

 

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जमानिया करंडा गंगा पुल तिराहा के पास से पत्नी को छत से नीचे फेंकने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जुर्म की रोकथाम और बीएनएस के तहत वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में गश्त किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पत्नी को छत से फेंकने वाला आरोपी 30 वर्षीय इमरान शाह पुत्र जहांगीर, निवासी मुहल्ला बुद्धिपुर कोट‚ जमानिया करण्डा गंगा पुल तिराहा के पास है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि सुल्तान अहमद ने अपनी बेटी आयशा खातून का निकाह करीब 8 वर्ष पूर्व बुद्धिपुर कोट के रहने वाले इमरान शाह के साथ बड़े ही चाव और अरमानों के साथ किया था। लेकिन शादी के बाद से ही आयशा को ससुराल वालों की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। बीती 26 मई 2026 की रात करीब 11 बजे, जब पूरा परिवार खाना खाकर छत पर सोया हुआ था, तब आयशा के ससुराल वालों ने उसे छत से नीचे फैंक दिया। पत्नी की हत्या का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मेरे साथ कांस्टेबल आनंद सिंह, रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक चौधरी, आदर्श कुमार यादव, अजय शुक्ला, रजनी सिंह, वर्षा यादव और सरकारी वाहन चालक सुधीर कुमार शुक्ला शामिल रहे।