ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

अशोक कुशवाहा

सैदपुर : ड्रोन उड़ने और चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ  पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रामपुर मांझा पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान किया।
बता दे की बीते रात रामपुर माझा थाना क्षेत्र के मलहटोला ग्राम निवासी 35 वर्षीय अजीत यादव पुत्र अमरदेव यादव शराब के नशे में गाँव मे ड्रोन उड़ाकर चोरी करने की फर्जी अफवाह फैला रहा था। गाँव वाले ने झूठी खबर फैलाने का विरोध किया तो अजित लोगो से लड़ने लगा। जिसके बाद सूचना पर पहुचे रामपुर माझा थाना के उप निरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय ने अभियुक्त क़ो गिरफ्तार कर थाना ले आए। जिसके बाद मंगलवार सुबह उक्त आरोपि के खिलाफ शान्ति भंग मे चालान कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस ने कहा कि ऐसे अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।