युवक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को चाकू मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

अशोक कुशवाहा
सादात। स्थानीय पुलिस ने डहरमौवा उर्फ कौड़ा गांव निवासी दिनेश राजभर को चाकू मारने के आरोपी दो अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साधु कुटी मीरपुर के पास से की गई। 
जानकारी के अनुसार रविवार की रात कौड़ा गांव में बाइक तेज चलाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से गुलाब राजभर और अन्य लोगों ने दिनेश राजभर पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से प्रहार किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक केसार अहमद ने डहरमौवा उर्फ कौडा गांव निवासी 21 वर्षीय गुलाब राजभर पुत्र रामअवध राजभर और 19 वर्षीय भरत राजभर पुत्र प्रविन्द राजभर के साथ एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुलाब राजभर की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। एसओ वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों का चालान भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।