राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मिशन शक्ति व कैरियर मेले का आयोजन
गगन बरनवाल
सैदपुर : नगर के बूढ़ेनाथ महादेव स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज में गुरुवार क़ो मिशन शक्ति व कैरियर मेला का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पीडीडीयू महाविद्यालय के प्राचार्य डा० नीरज गुप्ता ने बच्चे क़ो भविष्य में कैरियर कैसे बनाए इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर राजकीय डिग्री कालेज के प्रवक्ता सुनील कुमार ,डायट प्रवक्ता डा० अर्चना सिंह, भारतीय स्टेट बैंक सैदपुर शाखा प्रबन्धक अंकित कुशवाहा, एंटी रोमियो दल, सैदपुर की प्रभारी श्वेता द्विवेदी व परवीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर द्वितीय की शिक्षिकाएं श्रीमती कविता गुप्ता एवं श्रीमती पूनम, तथा स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती रेखा मधुकर, डा० सोनम त्रिपाठी व ARO अरीशा यादव नौजूद रही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शीला देवी द्वारा की गई । विद्यालय की मिशन शक्ति की नोडल अनुपमा सिंह एव कैरियर गाइडेन्स की नोडल श्रीमती प्रतिमा कुमारी के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति की गई इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती इन्द्रकला यादव, श्रीमती सुधा सिंह, सुश्री तनु पाठक, श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित श्रीमती सरिता सिंह




